फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नाव पलटने से किशोर डूबा, साथी ने तैरकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तालाब में नाव पलटने से दो दोस्त डूबने लगे। एक तैरकर बाहर गया लेकिन दूसरे का अभी पता पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जाल डालकर और तालाब में गोताखोरों को उतारकर किशोर की तलाश कराने में लगी है। अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

खैराबाद के मसवासी टोला के बाहर शुक्रवार को महेंद्री टोला निवासी मोहम्मद जैद (17) पुत्र मुख्तार, मोहल्ले के ही निवासी अपने साथी अब्दुल रहमान (18) पुत्र मोहम्मद रजी के साथ तालाब में नाव चला रहा था। चश्मदीदों के अनुसार नाव चलाने के दौरान उस पर खड़े होने से संतुलन बिगड़ गया, इससे नाव पलट गई जिससे दोनों साथी तालाब में डूबने लगे।
बताते हैं कि अब्दुल रहमान तैरकर किसी तरह बाहर आ गया लेकिन उसका साथी मोहम्मद जैद तालाब में डूब गया। युवक ने मौके से भागकर लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौकेे पर लोग जुट गए। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, एसओ खैराबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। तालाब में डूबे किशोर की तलाश के लिए जाल डाला गया।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों और मछली पालन का काम करने वाले तैराकों को तालाब में उतारा गया लेकिन अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब में डूबे किशोर का अभी पता नहीं चल सका है। तलाश कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें