फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्वगणना में तकनीकी खामियां बनीं बाधा, नागरिक परेशान

Sun, 22 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जनगणना के दूसरे चरण के तहत जिले में चल रही स्वगणना प्रक्रिया में तकनीकी खामियां नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। कहीं लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही है तो कहीं परिवार के मुखिया समेत अन्य जानकारियां दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण फॉर्म भरने में अधिक समय लग रहा है। 16 नवंबर से शुरू हुई स्वगणना के तहत अभी तक 21 हजार से अधिक परिवार ब्योरा दर्ज करा चुके हैं। प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित है।
विज्ञापन


स्वगणना के तहत नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर उत्तर प्रदेश का चयन कर मोबाइल नंबर और ओटीपी से सत्यापन करना होता है। इसके बाद परिवार के सदस्यों से जुड़े 40 सवालों के जवाब देने होते हैं। इनमें नाम, उम्र, लिंग, शिक्षा, रोजगार, वैवाहिक स्थिति, मातृभाषा, दिव्यांगता और प्रवास संबंधी जानकारी शामिल है। मकान का पता और लोकेशन भी दर्ज करनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने पर स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलती है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। एक दिसंबर से घर पहुंचने वाले प्रगणकों को यह आईडी दिखानी होगी।

लोकेशन और मुखिया का विवरण बना परेशानी
लहरपुर में भी नागरिकों को स्वगणना के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गन्नी टोला निवासी रवि शाक्य ने बताया कि लोकेशन ट्रेस करने और परिवार के मुखिया का विवरण दर्ज करने में परेशानी हो रही है। ठठेरी टोला निवासी अनुज मल्होत्रा और डॉ. सौरभ के मुताबिक, पहले चरण में प्रक्रिया आसानी से पूरी हो गई थी, लेकिन अब तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। शहर के गोड़ियन टोला निवासी दीपक ने बताया कि धीमी इंटरनेट गति के कारण पूरा फॉर्म भरने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन


26686 लोगों ने पूरी कर ली ऑनलाइन स्वगणना

डिजिटल जनगणना के तहत जिले में स्वगणना की प्रगति तेजी से बढ़ रही है। 21 नवंबर तक जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य 68.33 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
39,053 सेल्फ एन्यूमरेशन में से 26,686 लोगों ने अपना फॉर्म पूरा कर लिया है। 12,367 लोगों ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की है, जो अभी पूर्ण होने की स्थिति में है।

वर्जन
लोगों से अपील की है कि जो लोग अभी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, वे उसे जल्द से जल्द पूरा करें। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे भी डिजिटल जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प्रथमेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें