रहीमाबाद गांव में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
खैराबाद। रहिमाबाद गांव में वायरल बुखार फैलने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। सीएचसी की टीम ने पंचायत भवन में शिविर लगाकर 62 मरीजों की जांच करके दवा दी।
गांव में वायरल बुखार की चपेट में 100 से अधिक लोग आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के न पहुंचने से ये लोग झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहिल फरीद ने बताया कि 62 मरीजों की जांच की गई। इसमें मलेरिया का कोई भी मरीज नहीं मिला। टीम में डाॅ. शाहिना, सीएचओ मोनिका, पैरा मेडिकल स्टाफ रामश्री, भावना व एलटी मोहित आदि शामिल रहे।
रहिमाबाद के समाजसेवी मोहम्मद नियाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जरूर आई, लेकिन केवल कोरम पूरा किया। गांव की आबादी लगभग साढ़े सात हजार है, जिसमें गुरूपलिया व रहिमाबाद गांव है।
रहिमाबाद के तेली टोला, दलित टोला में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम महज दो से ढाई घंटा ही रुकी। पहले से जानकारी न होने से तमाम मरीज शिविर तक नहीं पहुंच सके।