फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लंबित मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की 12 लंबित मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की आवाज उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सक्षम प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के साथ ही एक अप्रैल 2005 से पहले चयनित, लेकिन बाद में नियुक्त शिक्षकों को भी माध्यमिक शिक्षकों की तरह पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की जा रही है। सेवा में बने रहने के लिए पूर्वगामी प्रभाव से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए कानून बनाया जाए। शैक्षिक प्रमाणपत्रों की एसटीएफ से जांच कराने के आदेश को अनुचित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। संघ ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने तथा गैर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग की। वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक की बाध्यता समाप्त करने और विशेष श्रेणी के शिक्षकों की लंबित अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करने की भी मांग की गई।

इसके साथ ही 12 वर्ष की सेवा पूरी करने पर माध्यमिक शिक्षकों की तरह प्रोन्नत वेतनमान देने, मृतक बेसिक शिक्षकों के बीएड और टीईटी योग्य आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति के स्पष्ट निर्देश जारी करने तथा प्रत्येक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाईकर्मी या चौकीदार की तैनाती की मांग भी जोरशोर से उठाई गई। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, जिला मंत्री हंसराज वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें