फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अंतर जनपदीय तबादले की आस लगाए शिक्षक निराश

Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लंबे समय से अंतर जनपदीय स्थानांतरण की आस लगाए शिक्षक/शिक्षिकाओं को मायूसी हाथ लगी है। जनगणना कार्य के चलते शासन ने विशेष परिस्थिति में ही तबादले करने का निर्णय लिया है। इससे शिक्षक समुदाय में आक्रोश है।
विज्ञापन

शिक्षक अपने गृह जनपद जाने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। शिक्षकों को उम्मीद थी कि इस बार जून में तबादला हो जाएगा। वह शासन के निर्देश के इंतजार में थे। मगर शासन ने इस बार विशेष परिस्थिति में ही तबादले करने का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षक/शिक्षिका या उनके पुत्र-पुत्री दिव्यांग हो, कैंसर पीड़ित हो या डायलिसिस होने की स्थिति हो, तभी स्थानांतरण होगा। यदि पति/पत्नी दोनों शिक्षक हैं और दोनों आवेदन करते है तो किसी जनपद में सिर्फ एक का ही, कम छात्र संख्या वाले विद्यालय में स्थानांतरण होगा। शिक्षकों का कहना है कि इस बार शर्तों के साथ तबादला होगा। इससे सामान्य तरीके से अपने गृह जनपद जाने का मौका नहीं मिलेगा। इससे शिक्षक समुदाय में मायूसी छाई हुई है।
शासन स्तर से ही होगा तबादला
बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि यह तबादले सीधे शासन स्तर से ही किए जाएंगे। जिला स्तर पर केवल आवेदन हो सकते हैं। प्राथमिक जांच के बाद आवेदन सीधे शासन को अग्रसारित कर दिए जाएंगे। शासन से प्रपत्रों की जांच करने के बाद तबादला किया जाएगा। वहीं, इसके लिए कब से आवेदन प्रारंभ होंगे। शासन स्तर से इसकी समय सारिणी जारी नहीं हुई है। इससे शिक्षक इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं मिले निर्देश
अंतर जनपदीय स्थानांतरण को लेकर निर्देश मिले हैं। आवेदन प्रक्रिया की तिथि अभी निर्धारित नहीं है। शासन स्तर से अभी गाइडलाइन नहीं जारी हुई है। गाइडलाइन के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें