फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत त्रुटिपूर्ण डाटा की वजह से वेटिंग अभ्यर्थियों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयनित शिक्षकों की लिस्ट में उन्हें वेटिंग में डाल दिया गया है। छोटी गलतियां हुई है। इनकी वजह से वेटिंग में डालना ठीक नहीं है। न ही इससे कोई मेरिट प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इसको लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय भी जा चुके है, वहां पर महानिदेशक ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी समस्याएं बीएसए दूर करेंगे। इसलिए सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे दूर किया जाए। इस अवसर पर अर्चना पाल, मनीष कुमार, अंजली राज, कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें