फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव

Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के हिंद अस्पताल में शिक्षक पद पर तैनात लखीमपुर खीरी जिले के मोहल्ला संकटादेवी निवासी मानस मिश्रा (34) का शव सोमवार को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। वह ट्रैक तक कैसे पहुंचे उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। अटरिया के मऊ गांव के पास लखनऊ-सीतापुर रेलवे ट्रैक पर मानस मिश्र का शव दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ा मिला।
विज्ञापन

वह अटरिया स्थित हिंद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्र्रैक पर पहुंचे मानस मिश्रा की कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर मानस के करीबियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सीओ सिधौली वेदप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें