फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर शिक्षिका निलंबित

Sat, 18 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजनगर(सीतापुर)। एक सहायक अध्यापिका को विभागीय आदेशों की अवहेलना पर बीएसए ने निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ के जय प्रकाश सक्सेना ने शासन से शिकायत की थी। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए के आदेश पर बीईओ सकरन ने जांच की। इसमें उजागर हुआ कि प्राथमिक विद्यालय शरीफपुर सकरन की अध्यापिका सुमेधा गंगवार 27 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक अनाधिकृत तौर पर अनुपस्थिति रहीं।
विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में ऑनलाइन नोटिस जारी किया गया। अध्यापिका को 15 दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान सुमेधा गंगवार पहला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर में अपनी दैनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें