फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से लूटपाट

Thu, 31 Dec 2015 10:47 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक से भाग निकले। पीड़ित शिक्षिका ने कोतवाली में तहरीर दी है। लखनऊ के विकास नगर निवासी रूबी शुक्ला सिधौली के मल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिक है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह वह सिधौली से रिक्शे पर बैठकर मल्लापुर जा रही थीं। जब वह हुसैनगंज रोड पर पहुंची तभी बाइक पर सवार एक नकाबपोश बदमाश ने रिक्शे के आगे अपनी बाइक लगा दी और असलहा निकाल लिया।

तमंचा देख रिक्शा चालक वहां से भाग निकला। इसके बाद बदमाश ने तमंचे के बल पर एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें