उसे सीएचसी लहरपुर भर्ती कराया गया है। लहरपुर के सादुल्लापुर मूड़ीखेड़ा गांव निवासी पूजा देवी (35) पत्नी उमाशंकर अपनी चार माह की दुधमुंही बच्ची की दवा लेने देवर रामू के साथ साइकिल से लहरपुर गई थी।
शाम करीब 4 बजे तीनों लौट रहे थे तभी लच्छननगर राजापुर पुलिया के निकट लहरपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार पूजा देवी व उसकी चार माह की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि साइकिल चालक राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।