फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निपुण लक्ष्य पर मंथन के लिए 16 को जुटेंगे शिक्षक संकुल

Sat, 14 Nov 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए 16 नवंबर को शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक दोपहर एक से तीन बजे तक विद्यालय समयावधि में आयोजित होगी। यह बैठक 17 से 21 नवंबर तक होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों के दृष्टिगत भी महत्वपूर्ण होगी। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की बैठकें अलग-अलग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में लक्ष्य आधारित चर्चा, शिक्षण संबंधी समस्याओं का समाधान और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान किया जाएगा। बैठक से पहले शिक्षक संकुल आपस में एजेंडा बिंदुओं का विभाजन कर तैयारी करेंगे। विद्यालय संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों की प्रतिभागिता रोटेशन के आधार पर होगी। पियर लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए हर माह अलग-अलग विद्यालयों में बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में शिक्षकों को नवाचारों, प्रभावी शिक्षण विधियों और विद्यालयों में अपनाई जा रही उत्कृष्ट शैक्षिक गतिविधियों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद बालवाटिका को क्रियाशील बनाने, विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण और डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर भी चर्चा होगी। डायट प्राचार्य, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी और एआरपी समेत संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी कम से कम एक बैठक में अनिवार्य होगी। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि संकुल शिक्षक बैठक पूरे जिले में एक साथ होगी। इसको लेकर सभी बीईओ को तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक के जरिये बेहतर तरीके से पठन पाठन व विद्यालयों में सुविधाओं बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें