फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को सिखाएं पढना लिखना और बोलना

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर को प्रेरक ब्लॉक बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय लालपुर में संकुल शिक्षकों की समीक्षा बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एआरपी व संकुल स्तर के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केआरपी अनवर अली ने किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन प्रेरणा में बुनियादी शिक्षा पर पूरी तरह से फोकस किया गया है। जब बच्चा भाषा के बुनियादी कौशल और संख्याओं के कौशल में दक्ष हो जाएगा तो आगे की पूरी शिक्षा स्वयं पटरी पर आ जाएगी क्योंकि जब बच्चा पढ़ना-लिखना सीख जाता है तो उसको अन्य सभी विषयों में सरलता होती हैं। इसलिए प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करने व विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिए सभी शिक्षक बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर पूरी तरह से ध्यान दें।
बीईओ ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्धारित 14 पैरामीटर की विद्यालयवार समीक्षा की। कार्यशाला में एआरपी बजरंग सिंह और पुष्पेंद्र मौर्य ने लर्निंग कॉर्नर, खेल सामग्री, कार्य विभाजन, समय सारणी व मिशन प्रेरणा की लक्ष्य सूची और तालिका आदि बिंदुओं पर चर्चा की। इंडिया एजूकेशन कलेक्टिव संस्था के समन्वयक अनुराग ने शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें