फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीओ कार्यालय से टकराई कार, चार जख्मी

Mon, 17 Nov 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे में स्थित फायर स्टेशन व सीओ कार्यालय की बाउंड्रीवॉल से शनिवार रात एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। तहसील मार्ग पर तहसील की तरफ से आ रही एक कार फायर स्टेशन व सीओ कार्यालय के पास तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाउंड्री बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बसैहिया टोला नाजिम (23), शारिक (16), इकराम (18) व लखीमपुर के मितौली निवासी रजी (24) घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। जहां से नाजिम को शारिक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें