आरएमपी महाविद्यालय में छात्रा को स्मार्टफोन देते अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अं?
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। युवाओं को तकनीकी ज्ञान से परिचित रहना जरूरी है। यह बात आरएमपी महाविद्यालय में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहीं।
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि आरएमपीपीजी कॉलेज के एमए फाइनल, बीए फाइनल व बीएससी फाइनल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के बीएससी, बीकॉम, एमकॉम फाइनल के सभी छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। 1697 लोगों को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए गए। मुख्य अतिथि ने चयनित छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा महाविद्यालय निश्चित रूप से तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह ने किया। जीडीसी के प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार, एडीएम राम भरत तिवारी मौजूद रहे।