सीतापुर। अर्थ एवं संख्याधिकारी रमाशंकर पांडेय को शासन ने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर 12 अप्रैल को निलंबित कर दिया था। बावजूद इसके उन्हें पंचायत चुनाव के लिए हरगांव ब्लॉक का आरओ नियुक्त किया गया।
निलंबन के बाद अर्थ एवं संख्याधिकारी को पंचायत चुनाव में हरगांव ब्लॉक का आरओ नियुक्त किया गया। इनके द्वारा 29 अप्रैल को मतदान एवं दो मई को मतगणना कार्य कराया गया। मतगणना कार्य में भी लापरवाही हुई।
जिला पंचायत सदस्य की मतगणना की निर्धारित प्रारूप पर सूचना एआरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को नहीं दी गई। इस संबंध में जब इनसे संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
परिणाम जारी करने में विलंब होने के कारण एआरओ हरगांव ब्लॉक पहुंचे। वहां भी वह नहीं मिले। वह अपने घर पर मिले। इसकी पुष्टि एआरओ समाज कल्याण अधिकारी ने की। सीडीओ अक्षत वर्मा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्याधिकारी ने अपने निलंबन की जानकारी नहीं दी।