फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की भतीजे को रौंदा, चाचा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे साइकिल सवार भतीजे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उसका चाचा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक भी खाई में पलट गया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के मूड़ाखुर्द निवासी श्यामपाल (22) अपने चाचा संतोष के साथ गुरुवार शाम नेरी स्थित रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन

वहां से बीते शुक्रवार भोर दोनों साइकिल से घर वापस आ रहे थे। इसी बीच पिसावां इलाके में जल्लापुर गांव के निकट मैगलगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर को मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भतीजे को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही श्यामपाल की मौत हो गई। हादसे में मृतक के चाचा को मामूली चोट आई है।
हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसके बाद ट्रक चालक को शीशा तोड़कर केबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। एसओ कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

20 को श्यामलाल का था तिलक
हादसे में जान गंवाने वाले श्यामपाल की शादी तय थी। उसका 20 मई को तिलक था। तिलक के पांच दिन पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजेंद्र प्रसाद के आंसू रुक नहीं रहे हैं। वह दहाड़ मारकर रो रहे हैं। राजेन्द्र ने बताया कि श्यामलाल बहुत मेहनती था। खेती किसानी में वह बहुत मेहनत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें