फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुरेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, अरुण कुमार महामंत्री

Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। लॉयर्स एसोसिएशन की मतदान प्रक्रिया सोमवार को गहमागहमी के माहौल में संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले के बीच सुरेंद्र सिंह पटेल ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही महामंत्री पद पर अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष के पद पर आशुतोष कात्यायन ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन

अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर सोमवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद चुनाव लड़ रहे सुरेंद्र सिंह पटेल को 62, मनोहर लाल यादव को 50, दिनेश सिंह को 45, वीरेंद्र कुमार पटेल को 40 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर अरुण कुमार यादव को 90, कमल सरोज वर्मा को 68, जयेंद्र प्रताप को 38 मत मिले। यहां दो मत अवैध घोषित हुए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष कात्यायन को 114, गौरव श्रीवास्तव को 58, कमलेश कुमार यादव को 24 मत मिले जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने माला पहनाने के साथ मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। यह चुनाव एल्डर्स कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ। छोटे लाल वर्मा ने बताया कि सभी 198 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें