बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में वोट मांगने के दौरान दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। फायरिंग भी चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी। मामला शांत है।
कोतवाली इलाके ग्राम बुढ़नापुर में प्रधानी का चुनाव लड़ रहे दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोग वोट मांगने गए थे, जहां पर दूसरे पक्ष के समर्थक पहुंच गए। वोट मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्ष भिड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को बताया गया कि प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए हैं और फायरिंग हो रही है।
सूचना पाकर बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं इस बारे में इंस्पेेक्टर बिसवां इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। मामूली विवाद हुआ था। मामला शांत है। फायरिंग नहीं हुई है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।