फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धुंध के बाद खिली धूप, हवा से गलन बरकरार

Thu, 11 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुुर। जिले में बुधवार को अच्छी धूप खिली रहने के बाद भी गलन का असर कम नहीं हुआ। धूप की तपिश से काफी हद तक ठंड से राहत तो मिली, लेकिन सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। दोपहर में बादलों की आवाजाही से मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन भी 8 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पछुवा हवा के कारण ठिठुरन का प्रकोप कायम रहने से अभी ठंड के तेवर और तीखे होंगे।
विज्ञापन


दिसंबर शुरू होते ही ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिन में धूप निकलती है, लेकिन तेज सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास कम नहीं होने देती हैं। बुधवार की सुबह धुंध के साथ हुई। धुंध व ठंडी हवाओं से ठिठुरन ने परेशान किया। हांलाकि, सुबह आठ बजे तक आसमान साफ होने पर चटक धूप खिलने से लोगों को सूरज की गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली। शहर के पार्कों में धूप खिलने से रौनक नजर आई। बच्चों के साथ परिवार के लोग धूप का लुत्फ उठाने पार्कों में पहुंच गए। जहां बच्चों ने जमकर मस्ती की।
धूप में बैठने पर सर्दी से राहत महसूस हुई, पर दोपहर बाद सात किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाओं ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी। इससे छांव में जाते ही सर्दी फिर से सताने लगती। सूरज ढलने के साथ गलन का सितम फिर शुरू हो गया। शाम गहराते ही लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। इससे राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें