फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी कर शुगर मिल से किसानों के नाम पर निकाल ली चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दो किसानों के नाम पर धोखाधड़ी से एक युवक द्वारा लखीमपुर खीरी की ऐरा चीनी मिल से पांच क्विंतल चीनी निकलवाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी होने पर दोनों पीड़ित किसानों ने लखीमपुर खीरी डीएम से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

तंबौर क्षेत्र के रतौली निवासी खलील व गोवर्धन लखीमपुर खीरी क्षेत्र के खमरिया स्थित ऐरा चीनी मिल को गन्ना भेजते थे। इनका करीब 20, 20 हजार रुपये गन्ने का भुगतान बकाया था। इसकी जानकारी खलील के गांव के ही एक युवक को थी। उसने खलील व गोवर्धन के नाम से चीनी मिल में प्रार्थना पत्र देकर रुपए के बदले चीनी देने का आग्रह किया।
जिसके बाद चीनी मिल ने खलील व गोवर्धन का प्रार्थना पत्र देख कर उनके नाम से पांच क्विंतल चीनी निकाल दी। जब गोवर्धन व खलील को पैसों की जरूरत हुई तो चीनी मिल पहुंचे। चीनी मिल में जानकारी करने पर खलील व गोवर्धन को पता चला कि उनके नाम पर किसी दूसरे ने फर्जीवाड़ा कर दिया और चीनी निकलवा ली है। इसको लेकर गोवर्धन व खलील ने लखीमपुर खीरी के डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें