फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 3.87 करोड़ से सुधरेगा चीनी मिल मार्ग

Thu, 19 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। लंबे समय से जर्जर पड़े एकल लेन चीनी मिल मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण व उच्चीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर 3.87 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को विधायक आशा मौर्या ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मार्ग के बन जाने से सैकड़ों गन्ना किसानों सहित तकरीबन 30 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। महमूदाबाद के सिधौली मुख्य मार्ग से चीनी मिल तक संपर्क मार्ग बना हुआ है।
विज्ञापन


इस मार्ग से चीनी मिल गन्ना यार्ड सहित सुकईपुर, बाछिलपुर व गोधौरी आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। गन्ना लदे ट्रकों के भारी दबाव के चलते पूरा मार्ग जर्जर हो गया है। विधायक ने कहा कि इससे गन्ना किसानों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर आकाश मौर्य, शरद चौहान, अंकुश राज विश्वकर्मा व मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें