फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिटायर्ड दरोगा के घर से 15 लाख का माल उड़ाया

Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। कस्बे में स्थित एक रिटायर्ड दरोगा के घर को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। नकदी व जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


महोली कोतवाली के पाताबोझ चौकी इलाके में उरदौली कस्बा पड़ता है। कस्बे में बंभौरा मार्ग पर रिटायर्ड दरोगा रामखेलावन सिंह का घर बना हुआ है। उनके अनुसार मंगलवार शाम कमरे में ताला लगाकर कुछ परिजन घर की छत तथा कुछ लोग घर के अंदर सोए हुए थे।

बुधवार सुबह जागने पर कमरे में लगा ताला टूटा मिला व दरवाजा खुला पाया गया। कमरे के अंदर जाकर देखने पर बक्से व अलमारी के ताले खुले मिले। कपड़े व अन्य सामान इधर-उधर बिखरे पड़े था। पीड़ित के अनुसार चोर घर के पीछे की तरफ से दीवार कूदकर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सा व अलमारी से जेवरात, 60 हजार की नकदी समेत 15 लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें