फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने किया बेहाल

Fri, 18 Dec 2015 11:03 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। हालांकि पारे ने एक डिग्री का उछाल दर्ज किया। लेकिन ठिठुरन से लोग छुटकारा नहीं पा सके। सांय छह बजे के बाद ही फिजां में धुंध तैरने लगी। गलन में भी इजाफा हो गया। जिससे लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो उनका स्वागत चारों ओर फैली कोहरे की घनी चादर व बर्फीली हवा ने किया। सुबह 7:30 बजे तक कोहरा छंटा तो आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पर ठंडी हवाएं एकाएक  तेज हो गई। जिससे ठिठुरन बढ़ गई।

तेज गति से चली सर्द हवाओं ने धूप में भी राहत महसूस नहीं होने दी। दोपहर के समय हवाएं इस कदर तेज हो गई कि रफ्तार 18 किमी. प्रति घंटे तक जा पहुंची। लोग धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़ों से खुद को ढककर बाहर निकले। 
विज्ञापन


 मौसम के तेवर तीखे देख लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम  20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें