फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार को मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर जान गवां दी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी निकला है। उसमें उसने खुद हो ही मौत का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा कि परिवार के लोगों का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियारा गांव निवासी कपिल उर्फ भूरे (19) पुत्र सतीश कुमार पारिवारिक विवाद के चलते नाराज था। शुक्रवार की दोपहर उसने कोतवाली क्षेत्र में बालामाऊ से सीतापुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सूत्र बताते हैं कि इस सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया है। उसने किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं बताया।
उसने लिखा कि उसके माता-पिता व घर वालों का कोई दोष नहीं है। उन्हें बेवजह परेशान न किया जाय। आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें