फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुभाष चंद्र बोस को भुलाया नहीं जा सकता’

Sat, 23 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान छात्रों के संगठन ने इतिहास के पन्नों में नेताजी जी की पूरी जानकारी न होने की बात पर मलाल भी जताया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज में जन्मदिवस मनाया। यहां पर आरएसएस के विभाग प्रमुख अमरनाथ ने कहा कि नेताजी का नाम आते ही हमारी आंखों के सामने एक ऐसे महानायक की तस्वीर सामने आती है।

जिन्होंने न केवल अपने देश में रहकर बल्कि विदेश जाकर भी अंग्रेजों को ललकारा। यह उनका संघर्ष ही था कि उन्होंने जापान में आजाद हिन्द फौज बनाकर अंडमान निकोबार द्वीप समूह अंग्रेजों से छीन लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कई छात्र नेताओं ने इतिहास के पन्नों में नेताजी का अधूरा इतिहास होने की बात को लेकर नाराजगी व अफसोस जताया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, सुधाकर पाल, आशीष कश्यप,आदर्श प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

उधर, पिसावां कस्बे में भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अमरसिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर खेम्मा सिंह, रामनरेश सिंह, उत्तम सिंह रामसिंह, सालिक सिंह आदि मौजूद थे।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की जिला इकाई ने सपा जिला कार्यालय टाउनहाल में आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह का आयोजन किया। महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज में भारत मां के सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने कहा कि देश के युवाओं को नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को उजमा अंसारी, अदीबा, सिद्दीकी, खुशी रस्तोगी, रिषिता वर्मा, सुरभि गुप्ता, अनन्या वर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर डीके गिरि, वागीश दिनकर, अखिलेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, अखिलेश शर्मा, प्रतिभा सिंह, शशांक शुक्ल, आरती सिंह, आदर्श जायसवाल, ललित अवस्थी, विवेक शुक्ल, श्रद्धा शुक्ल, अवनीश अवस्थी ज्योति सिंह मौजूद रहे।

रामपुर मथुरा में मिथिलेश वाजपेयी, प्रधानाचार्य अब्ररीश ओझा, संगीत त्रिपाठी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट, बेनीराम इंटर कॉलेज, प्रकाश इंटर कॉलेज, भगौती प्रसाद शांति देवी इंटर कॉलेज हैबतपुर, प्रगतिशील जनता इंटर कॉलेज सोहरिया, सरदार सिंह कांवेंट इंटर कॉलेज, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गोड़ैचा चौराहा, संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा, पं. संतोषी लाल शुक्ल इंटर कॉलेज, एमएसडी पब्लिक स्कूल, सरदार सिंह कांवेंट इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

लहरपुर के सरस्वती विद्या मन्दिर में प्राचार्य सुरेश सिंह ने नेता जी को अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें