फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीपीआर देकर विद्यार्थियों को समझाया जिंदगी बचाने का तरीका

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को जीवनरक्षक कौशल और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रेडक्रॉस के मास्टर ट्रेनर रियाज़ अहमद और उपसभापति फरहत बेग ने छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में रक्तस्राव रोकने व घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। डॉक्टरों की टीम ने लाइव डेमो के जरिये सीपीआर की बारीकियों को समझाया। आईएमए सीतापुर की सचिव डॉ. शैफाली गोयल ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति सचेत करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन इससे बचाव का सबसे प्रभावी साधन है। इसलिए यह वैक्सीन नौ से 26 वर्ष की आयु तक बेहद लाभकारी है। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों द्वारा 14 वर्ष तक की बालिकाओं को यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद कीमती होते हैं, जहां प्राथमिक चिकित्सा किसी की जान बचा सकती है। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य बृजेश श्रीवास्तव, अलख श्रीवास्तव, मानस त्रिपाठी, यथार्थ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें