सीतापुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। गणित के सवालों में परीक्षार्थी उलझे नजर आए। सीटेट शहर के 10 केंद्रों पर हुई। कॉलेज के बाहर परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी हुई।
तलाशी लेकर उनको अंदर प्रवेश दिया गया। प्रश्रपत्र देखने को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्सुकता रही। प्रश्रपत्र मिलते ही परीक्षार्थी प्रश्रों का सही जवाब देने के लिए मंथन करने लगे। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के कई सवाल काफी कठिन थे।
इन प्रश्नों को हल करने में काफी अधिक समय लगा। इससे परीक्षार्थी काफी माथापच्ची करते रहे। एक पाली में आयोजित परीक्षा में करीब चार हजार पंजीकृत थे। जिसमें 400 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।