फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लाठियां लेकर काम कर रहे मजदूर

Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लाठी लेकर काम करते मजदूर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नैमिषारण्य (सीतापुर)। राजघाट पर काम कर रहे मजदूरों के जंगली जानवर के हमले में घायल होने के बाद साथी डरे हुए हैं। जंगली जानवर के भय से मजदूर लाठियां लेकर काम कर रहे हैं। उधर, वन विभाग की टीम ने रविवार को कॉम्बिंग की।

शनिवार को गोमती तट स्थित राजघाट पर चल रहे काम में लगे मजदूरों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। हमले में ताजपुर निवासी छोटक्के व बहराइच के अशोक कुमार घायल हो गए थे। इससे मजदूर दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को राजघाट पर काम करने वाले मजदूरों में से कुछ मजदूर लाठियां लेकर अन्य मजदूरों की सुरक्षा में लगे थे। अन्य मजदूर कार्य कर रहे थे। मजदूर हरिपाल सिंह ने बताया कि साथी मजदूर के साथ हुई घटना के बाद काफी डर लग रहा है, दो तीन लोगों को साथ लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। मनीराम ने बताया कि डर लग रहा है कि कहीं जंगली जानवर न आ जाए। रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। प्रथम दृष्टया सियार के पंजों के निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें