फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में की थी छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रंजिश के चलते तीन लोगों ने कक्षा नौ के छात्र की हत्या की थी। बिसवां पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। सीओ बिसवां सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि मोहल्ला मिल्कीटोला निवासी कक्षा नौ का छात्र एहसन (16) 15 अप्रैल को लापता हो गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

जांच में पुलिस ने कमगरीटोला निवासी मोहम्मद चांद और दो किशोरों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि एहसन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 14 अप्रैल को तीनों आरोपी एहसन के साथ कालागेट पर लहरपुर रोड जाते दिखे थे।
आरोपियों ने कबूला है कि चंदनपुर पुल के पास ले जाकर आरोपियों ने डाटा केबल से उसका गला कस दिया। हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस एहसन का फोन व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। अभी तक एहसन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें