फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत

Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साथ बाइक से शनिवार दोपहर हरगांव में कोचिंग जा रही छात्रा को जोगियापुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


उसे मामूली चोटें ही आईं हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसा हरगांव थाना इलाके में हरगांव-दतेली मार्ग पर हुआ। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हरगांव इलाके के बनिहार झाला निवासी रमनदीप (18) पुत्र गुरदीप सिंह हरगांव के गुरुनानक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी।

शनिवार दोपहर वह भाई के साथ बाइक पर सवार होकर हरगांव में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। हरगांव-दतेली मार्ग पर जोगियापुर गांव के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


उसे मामूली चोटें ही आईं हैं। उधर, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर वहां पुलिस व छात्रा के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं छात्रा की हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद उसके स्कूल में शोकसभा हुई। इसके बाद यहां बच्चों की छुट्टी कर दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें