सिर पर पंखा गिरने से घायल छात्रा।
- फोटो : सिर पर पंखा गिरने से घायल छात्रा।
खैराबाद। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में सोमवार दोपहर छत से पंखा गिरने से दो छात्राएं जख्मी हो गई थीं। इनमें एक छात्रा शिवानी की हालत बेहद नाजुक है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है और सात टांके लगे हैं। छात्रा को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि 31 वर्ष पुराना स्कूल जर्जर हो गया है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सोमवार दोपहर स्कूल में लंच के दौरान कक्षा चार की छात्राओं शिवानी व अंशिका पर चलता हुआ पंखा गिर गया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अंशिका को तो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन शिवानी की हालत गंभीर है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि यह स्कूल वर्ष 1994 में बना था। अब काफी जर्जर हो गया है। यहां कुल 97 बच्चे पढ़ते हैं। छत कमजोर होने से कुंडा सहित पंखा छात्राओं पर गिरा है।