फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: प्रिंसिपल की बात से आहत छात्र ने पिया कीटनाशक, घरवालों ने स्कूल के बाहर किया हंगामा

Sat, 12 Sep 2026 06:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में प्रिंसिपल की बात से आहत छात्र ने कीटनाशक पी लिया। आक्रोशित घरवालों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोपी प्रिंसिपल पर कार्रवाई के आश्वासन पर मानें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में रामकोट स्थित निजी स्कूल में कक्षा 12 के छात्र का सहपाठी से विवाद हो गया। इस पर प्रिंसिपल ने उस पर टिप्पणी की। प्रिंसिपल की बात से आहत होकर छात्र ने शनिवार को घर पर कीटनाशक पदार्थ पी लिया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उरदौली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों और सिख संगठन के लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


छात्र के चाचा बलविंदर सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को छात्र का कक्षा 11 के एक छात्र से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान उसकी पगड़ी उतारकर बाल खींचे गए। अगले दिन परिजनों ने प्रिंसिपल से शिकायत की। इसके बाद आरोपी छात्र को 15 दिन के लिए निलंबित करने की बात कही गई। इसके बावजूद वह अगले दिन स्कूल पहुंच गया। इस पर छात्र ने प्रिंसिपल से सवाल किया और मामले की जानकारी घर पर देने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रिंसिपल ने उससे कहा कि जो कर पाना कर लेना। इससे आहत होकर छात्र ने घर जाकर कीटनाशक पी लिया। पुलिस की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में विस्तृत कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें