फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्कूल निकला छात्र लापता, अनहोनी की आशंका

Tue, 15 Oct 2024 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। रेउसा के बेदौरा निवासी कक्षा 11 का छात्र सोमवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मंगलवार को उसकी साइकिल सड़क किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बेदौरा निवासी सरोज के मुताबिक उनका पुत्र अमित कुमार (18) कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से काॅलेज गया था। शाम होने के बाद भी घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रेउसा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमचंद शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका के पति की मृत्यु हो गई थी। इसलिए सोमवार को शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई थी।
संबंधित बालक के गांव के बच्चों से जानकारी ली गई तो मालूम हुआ कि बालक विद्यालय नहीं आया था। मंगलवार को बिसवां क्षेत्र के सांडा मार्ग पर एक साइकिल पड़ी मिली, इस पर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह साइकिल छात्र की ही है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने साइकिल की पहचान की है, लेकिन वह दुविधा में हैं कि युवक साइकिल से आया था कि नहीं। थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें