सीडीओ ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सहित शौचालय निर्माण कार्य को भी देखा, जिसमें निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई गई।
मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को भी सीडीओ ने देखा। इस दौरान मौजूद अफसरों को उन्होंने कार्यशैली में सुधार लाने व विकास कार्य की गति तेज करने के निर्देश भी दिए गए।