फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने बारहसिंघा को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर) बेनी सराय में एक बारहसिंघा रास्ता भटक कर गांव के किनारे पहुंच गया, जहां पर आवारा कुत्तों ने उसे नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल बारहसिंघा को कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर भारतेंदु वर्मा और उनकी टीम ने घायल बारहसिंघा की मरहम पट्टी कर वन विभाग को सौंप दिया। पशु चिकित्सक एसके श्रीवास्तव, रहमत अली, सूर्यपाल ने बताया कि समय पर इलाज हो जाने से बारहसिंघा की हालत खतरे से बाहर है।
फॉरेस्टर गिरीश पाल सिंह ने बताया कि घायल बारहसिंघा को अभी इलाज के लिए उसे वन रेंज कार्यालय में रखा जा रहा है। ठीक होने पर उसे पास के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें