फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिषारण्य में नहीं लगेगा अमावस्या मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। कोरोना महामारी सभी मानवीय गतिविधियों को प्रभावित कर रही है। संक्रमण के चलते धार्मिक स्थलों के द्वार बंद कर दिए हैं। ऐसे में इस बार मंगलवार को नैमिषारण्य का विख्यात अमावस्या मेला नहीं लगेगा। श्रद्धालुओं को तीर्थ नगरी में प्रवेश तक की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

अमावस्या को तीर्थ नगरी में विशाल मेला लगने की परंपरा है, लेकिन कोरोना ने सदियों पुरानी इस परंपरा पर संकट खड़ा कर दिया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने अमावस्या मेला को स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी गई है। श्रद्धालुओं के आवागमन को रोकने के लिए ठाकुरनगर तिराहा, कल्ली रोड, ललिता देवी मंदिर चौराहा, पुराना बस अड्डा चौराहा आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है।
एसडीएम मिश्रिख गिरीश झा ने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर पूजन अर्चन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए अमावस्या मेला स्थगित किया गया है। तीर्थ नगरी के संत व पुजारियों ने भी श्रद्धालुओं घर में ही पूजा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें