फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंटीले तारों में फंसकर सारस घायल

Wed, 24 Dec 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायल सारस को इलाज के लिए ले जाते वनकर्मी।
विज्ञापन
लहरपुर। खेतों में लगे कंटीले तारों से टकराकर राज्य पक्षी सारस घायल हो गया। वन विभाग की टीम ने घायल सारस को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मंगलवार शाम रायपुर गंज स्थित चंदौक तालाब के पास ग्रामीणों को सारस घायल हालत में दिखाई दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन दरोगा राजकुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सारस को नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वन दरोगा ने बताया कि सारस खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों से फंसकर घायल हो गया था। इस वजह से वह उड़ने में असमर्थ है। उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल सारस के ठीक होने तक उसे वन रेंज कार्यालय के प्राकृतिक वास में देखभाल के लिए रखा जाएगा। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से झील काफी दूर हैं। ऐसे में संभावना है कि सारस भटककर लहरपुर के रायपुर गंज स्थित चंदौक तालाब पहुंच गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें