फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अटरिया में पुलिस टीम पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

Fri, 02 Jan 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुआ पुलिस वाहन।
विज्ञापन
सीतापुर। अटरिया में मारपीट की सूचना पर बुधवार देर रात जानकीनगर मजरा पहाणापुर गांव पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम पर दबंगों ने पथराव कर दिया। हादसे में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

भगौतीपुर पुलिस चौकी के पास ही स्थित जानकीनगर गांव में पिछले महीनों से कच्ची दीवार को लेकर दिनेश व मंटू के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। विवाद की जानकारी मिलते ही यूपी 112 पीआरवी गांव में पहुंची। इसी दौरान एक पत्थर पीआरवी के आगे और पीछे के शीशे पर जा लगा, जिससे दोनों शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना में पुलिसकर्मी चालक घनश्याम, दीवान सिद्धनाथ व आरक्षी शगुन सुरक्षित रहे।
पीआरवी पर तैनात दीवान सिद्धनाथ ने अटरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मारपीट और गोली चलने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। इस बीच उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने रात में ही सीतापुर मुख्यालय वर्कशॉप भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से ही एक पक्ष से प्रदीप, दिनेश, जबकि दूसरे पक्ष से पुच्चू, रामू व अनूप पाल को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
दीवान की तहरीर पर पांच नामजद, करीब एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
कपूर कुमार, सीओ सिधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें