फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों की मौत से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार देर शाम से लेकर गुरुवार दोपहर तक सात लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। 17 घंटे में सात लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना से मौत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरे कस्बे और मृतकों के घरों को सैनिटाइज करा दिया गया है। एक साथ कुछ ही घंटों के भीतर हुई मौतों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात सिधौली इलाके के सिद्धेश्वरनगर मोहल्ला निवासी टेंट कारोबारी श्रीराम (52) की संदिग्ध हालात में घर में ही मौत हो गई। इसी तरह से मोहल्ला प्रेमनगर निवासी हुकुमचंद गुप्ता (63) की मौत रात में घर पर हो गई। मोहल्ला गांधी नगर निवासी एक 58 वर्षीय महिला की भी देर रात मौत हो गई। संदिग्ध हालात में मौतों का सिलसिला यहीं पर नहीं थमा। देर रात मोहल्ला सिद्धेश्वरनगर निवासी कमलेश मिश्रा (66) की भी मौत हो गई।
सुबह तहसील गेट के सामने चाय का होटल चलाने वाले मोहल्ला प्रेमनगर निवासी राजू आनन्द (62) की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का कहना है कि इन लोगों को कोई परेशानी नहीं थी। राजू आनंद को बुखार, जुकाम की शिकायत थी। परिजन हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

अटरिया के मनवा निवासी एक (50) साल की महिला की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। मुराऊखेरा निवासी रामबाबू (55) की हालत बिगड़ने पर सुबह सीएचसी से ले जाया गया था। इलाज के बाद हालत सही होने पर परिजन घर ले आए थे, लेकिन दोपहर बाद फिर से हालत बिगड़ी। अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि इन्हें सांस में लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार की देर शाम से लेकर गुरुवार की दोपहर तक सिधौली कस्बे में पांच और अटरिया में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग कोरोना से भी मौत की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, एसडीएम सिधौली संतोष कुमार राय ने बताया कि दो की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अन्य लोगों की मौत की जानकारी की जा रही है।
टीम मृतकों के घरों पर भेजी गई थी। कुछ परिजनों का कहना है कि सीने दर्द उठने के बाद मौत हुई है। मृतकों के घरों और मोहल्लों में सैनिटाइजेशन करवा दिया गया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश कुमार वर्मा, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें