फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पक्षियों की मौत से हड़कंप

विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ ग्रामीणों से जानकारी लेते। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। ग्राम खानपुर मोहद्दीनपुर व शादी फत्तेपुर में अचानक पांच बगुला, एक कौआ समेत सात पक्षियों के मरने की सूचना से लोगों में बर्ड फ्लू का भय व्याप्त हो गया। इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी गई। मौके पर जिले से नोडल अफसर ने टीम के साथ जाकर जांच की। इसके बाद दो पक्षियों को दफना दिया गया। विभाग ने बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत से इंकार किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खानपुर मोहद्दीनपुर के खपूरा गांव में पांच बगुला मरे पाए गए। मोहद्दीनपुर में तालाब के किनारे एक जंगली पक्षी मरा हुआ पाया गया। कोतवाली तालगांव क्षेत्र के ग्राम शादीपुर फत्तेपुर में पूर्व प्रधान कमल राज के मकान के बीच में एक कौवा के गिरने की खबर से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से भयभीत दिखे। इसकी सूचना स्थानीय पशु पालन विभाग को दी गई।
पशुपालन विभाग द्वारा चिड़ियों के मरने की सूचना जिले पर दी गई। इस पर जिले के नोडल अफसर पशु चिकित्साधिकारी रामकोट डॉ. मनोज कुमार, डिप्टी सीवीओ लहरपुर डॉ. एसके श्रीवास्तव, रामकृष्ण वर्मा पशुधन प्रसार अधिकारी ने चिड़ियों के मरने के स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अधिक सर्दी पड़ने के कारण चिड़ियों की प्राकृतिक मृत्यु हुई है। बर्ड फ्लू की कहीं भी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पक्षियों के मौत की सूचना पर नोडल अफसर ने टीम के मौके पर जाकर जांच की। वहां तीन-चार दिन पुराने दो पक्षी मृत अवस्था में पाए गए। पंख एवं चोंच से एक कौआ व एक बगुले की पहचान हुई। चिकित्सीय जांच के बाद इन्हें दफना दिया गया। दोनों की संभवत: ठंड से मौत हुई है। बर्ड फ्लू से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. राम अचल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें