फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बीते तीन माह से जिले में नियंत्रित दिख रहा कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार को जिले में एक ही दिन सर्वाधिक छह मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप रहा। एक ही दिन में अचानक बढ़े संक्रमण के मामलों से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी हैरान है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इसकी रोकथाम को पूरे जिले में एलर्ट जारी करते हुए कोविड प्रोटोकाल के मानकों का अनुपालन पूरी सख्ती से कराने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
इसके साथ संक्रमितों से संपर्क रखने वालों की हिस्ट्री को खंगाल कर जांच करायी जाएगी। दिसंबर 2020 के बाद पहली बार जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 15 पहुंची है। जिले में बीती 20 मार्च को काफी समय बाद कोरोना संक्रमण का पहला केस आया था।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन दो और अब एक साथ छह संक्रमित सामने आने से इसकी रोकथाम से जुड़े सभी विभागों को एलर्ट जारी करते हुए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित मिले लोग पहले से ही विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे। लखनऊ में आपरेशन व अन्य इलाज के दौरान इनकी जांच कराने पर इनमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
दिल्ली मुंबई से नहीं मिला कोई कनेक्शन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही का कहना है इन मरीजों की शुरूआत जांच में गैर प्रांतों के लोगों से संपर्क में आने का मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली, मुंबई, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में केस बढ़ रहे है। लेकिन यह लोग अभी तक इन राज्यों से आने वालों के संपर्क में नहीं आए है। माना जा रहा कि वह जिस अस्पताल में इलाज कराने गए हो वही संक्रमित हुए हो। इन सभी की सघन केस स्टडी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें