फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फसल चराने के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल

Sat, 14 Dec 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में फसल चराने के विवाद में लाठियां चल गईं। इसमें एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भुलभुल पुरवा निवासी सुरेंद्र के गेहूं के खेत में महेश की बकरियां फसल चर रहीं थीं। इस बात को लेकर सुरेंद्र ने महेश की पत्नी रानी को उलाहना दी। रानी ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इस पर सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर देकर घर पहुंचते ही महेश के परिजन लाठी लेकर उसके घर पहुंच गए।
दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। इसमें प्रथम पक्ष के सुरेंद्र (42), अंकित (20), मधुबाला (50), खुशबू (19) व दूसरे पक्ष के महेश (60), रानी (50) व अनूप (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें