फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाजार में पुलिस के सामने चले लाठीडंडे, मची भगदड़

Mon, 06 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर) इलाके के कुसैला गांव में सोमवार शाम साप्ताहिक बाजार में पुलिसकर्मियों के सामने दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। पिटाई में कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद कई लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन



कुसैला गांव निवासी सतीश गुप्ता की दुकानें बाजार के निकट बनी हैं। इसमें गांव के ही संतोष किरायेदार हैं। सतीश गुप्ता काफी अरसे से सीतापुर मुख्यालय में रह रहे हैं। सोमवार शाम सतीश अपने कई साथियों के साथ कुसैला गांव आए। वहां पर दुकान पर मौजूद संतोष से वाद-विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर सतीश के साथ आए उनके साथियों ने संतोष को पीटना शुरू कर दिया। संतोष अपनी जान बचाकर पड़ोस की दुकान में छिप गए। खबर पाकर संतोष के परिजन भी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। साप्ताहिक बाजार के निकट हो रही मारपीट से भगदड़ मच गई। मौके पर चौकी प्रभारी सुनील सिंह व एक आरक्षी भी पहुंचे लेकिन वह स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाए। उनके पहुंचने पर भी लाठी-डंडे चलते रहे। इसके बाद चौकी प्रभारी ने कोतवाली से पुलिस फोर्स बुलाया तब तक दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग गए थे। पुलिस घायल संतोष व सतीश को लेकर कोतवाली आई। जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिम्मेदार बयानों से बचते दिखे। अपराध निरीक्षक अखिलेश यादव ने घटना की जानकारी होने से मना कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर जेबी पांडे ने बताया कि शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें