फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदेही वाटिका में लगी लवकुश की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के वैदेही वाटिका के पास बने पार्क में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में लवकुश की नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई। पंडित आशीष शास्त्री ने पूजन कर प्रतिमा स्थापित कराई। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका ने भी पूजन किया। इसके बाद मंत्र उच्चारण के साथ नई लवकुश प्रतिमा को ढके कपड़े से हटाकर नगर पालिका ईओ गुरु प्रसाद पांडेय ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

एक माह पहले कुछ अराजकतत्वों ने लवकुश की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में शहर कोतवाली में केस भी दर्ज है। नई लवकुश की प्रतिमा पहले से छोटी है। पूजन के दौरान कई लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा है। उनका कहना था कि पहले जो मूर्तियां लगी थी, वह बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें