फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज समेत छह पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में फिलहाल कोरोना की चाल भले ही सुस्त हो गई है। ये सभी के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। जानलेवा वायरस अब भी जान ले रहा है। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार की कोरोना से मौत हो गई। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। इसी के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 71 पर पहुंच गया है। मंगलवार को जज समेत छह और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के आदर्शनगर निवासी दिनेश मिश्र राही (58) जिले के वरिष्ठ साहत्यिकार थे। हिंदी सभा के उपाध्यक्ष और संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री संगठन के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताते हैं कि 30 नवंबर को वह बीमार हुए। इनके करीबी अंबरीश श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
वहां पर हुई कोरोना की जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से निजी अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था, जहां पर सोमवार की देर शाम किडनी फेल हो गई और हालत बिगड़ती ही चली गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। लखनऊ में ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिले में कोरोना से यह 71वीं मौत है। सूचना विभाग के ग्रुप पर जिला सूचना अधिकारी प्रशांत अवस्थी ने जानकारी दी है कि मंगलवार को आई कोरोना की रिपोर्ट में सिविल जल सीनियर डिवीजन प्रमोद सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जज के दफ्तर के पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को कराई जाएगी। न्यायालय 9 और 10 दिसंबर को बंद रहेगा। न्यायालय को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा पहला ब्लॉक के खेलगांव, महमूदाबाद ब्लॉक के बेलदारी टोला, कसमंडा ब्लॉक के हनुमानपुरवा, गोंडा और पिसावां ब्लॉक के बीहट गौर में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में, जबकि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें