फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निरीक्षण में मौजूद नहीं मिला स्टॉफ व सीएचसी अधीक्षक, वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 02 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने रविवार देर 11:30 बजे सीएचसी परसेंडी का औचक निरीक्षण कर रात में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक अनुपस्थित मिले। मातृ सुरक्षा केंद्र पर भी ताला पड़ा मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधीक्षक व ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टॉफ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
डीएम के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. दीपक यादव ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। वार्ड ब्वॉय ने अधीक्षक की छुट्टी का आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर डीएम ने सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार से पूछा कि आवेदन पर आपके हस्ताक्षर क्यों नहीं हैं। सीएमओ ने जवाब दिया कि यह आवेदन उनके पास नहीं आया था।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने अधीक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मातृ सुरक्षा केंद्र संचालित न होने पर डॉ. सुनील का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी करने के लिए कहा।
बीपीएम द्वारा रजिस्टर सुरक्षित न करने पर 15 दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने नर्स ड्यूटी कक्ष को देखते हुए रजिस्टर का अवलोकन किया। संबंधित को निर्देश दिए कि ड्यूटी का चार्ट चस्पा किया जाए। डीएम ने व्यवस्था में सुधार लाने की ताकीद करते हुए कहा कि अगर 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार न आया तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें