फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूट आरोपी ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण व दुराचार के आरोपी ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद साथियों संग बुधवार देर शाम गांव में जमकर हंगामा मचाया। आरोपी ने किशोरी के चाचा को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन


गांव में दहशत फैलाने के लिए तमंचे से कई राउंड फायर किया। घायल को सीएचसी महमूदाबाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

सदरपुर के एक गांव में छह अक्तूबर 2015 को एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को गांव का ही राजकुमार अगवा कर ले गया था। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर अगवा किशोरी को नौ नवंबर 2015 बरामद कर लिया था। जांच के दौरान दुराचार व पॉस्को एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई थी और आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


एक माह पूर्व ही आरोपी राजकुमार जेल से जमानत पर छूटकर आया था। इसी बीच बुधवार देर शाम राजकुमार अपने साथियों संतोष, जयकरन के साथ उधर से गुजर रहे किशोरी के चाचा को रोक लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमलावरों ने गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचे से कई राउंड हवाई फायर भी किए।

खबर मिलते ही एसओ इंद्रजीत सिंह मौके पर जा पहुंचे और घायल को सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार, संतोष, जयकरन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत कर संतोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें