फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में चला सफाई का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। योगी सरकार ने 55 घंटे के लॉकडाउन में कोरोना व संक्रामक रोगों से बचाव को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अभियान के तहत शहर में दो दिन के अंदर गली-मोहल्लों सहित प्रमुख सड़कों पर सफाई अभियान चलाया गया। हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा रोगों से बचाव के प्रति लाउडस्पीकर के जरिए शहरवासियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के लॉकडाउन की घोषणा के बाद शनिवार से नगर पालिका पूरी तरह से सक्रिय हो गई। साफ-सफाई टीम पूरी तरह शहर में उतार दी गई। एसपी कार्यालय के पास जहां कूड़े के ढेर हर समय लगे रहते थे। वहां पूरी तरह से गंदगी हटा दी गई है। चूने का छिड़काव करा दिया गया है। इसके अलावा जिला व महिला अस्पताल के बीच सड़क किनारे बहुत गंदगी फैली थी।
इस वजह से इधर से निकलते समय बहुत बदबू आती थी। यहां भी टीम ने जाकर पूरी तरह से कूड़ा-करकट हटा दिया है। चूने का छिड़काव भी कराया गया है। इसके अलावा विजयलक्ष्मी नगर मेें खाली पड़े प्लाट से कूड़ा हटवाया गया। इस कूड़े के आसपास आबादी है। इससे संक्रामक रोग फैलने का डर बना था। सफाई कर्मचारियों की टीम ने कूड़ा हटाकर पूरी तरह से साफ कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा चर्च रोड पर गोबर व गंदगी फैली थी। इसे भी पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। महावीर उद्यान बहुत ही गंदा था। जबकि यहां सुबह-शाम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। नगर पालिका ने यहां रंगाई पुताई का काम शुरू करा दिया है। इसके अलावा शहर के हॉटस्पाट इलाकों में तेजी से सैनिटाइज कराया गया है।
पूरे शहर में सफाई कर्मचारियों ने अपने तैनाती वाले वार्डों में जाकर सफाई की। बारिश की वजह से जिन जगहों पर जलनिकासी की दिक्कत हो रही थी। वहां पर नालियां साफ कराकर जलनिकासी कराई गई है। वहीं, संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से दो गज की दूरी व आस पड़ोस को साफ रखने की अपील की गई।
नगर पालिका परिषद के ईओ गुरुप्रसाद पांडेय ने बताया कि शहर में दो दिन के अंदर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। गली-मोहल्लों में टीमों ने जाकर साफ-सफाई की है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें