फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मतदान केंद्रों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर

Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को पंजीकरण का अवसर देने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले 2387 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी। शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे। सूची में नाम नहीं होने पर पंजीकरण के लिए फार्म-6 भरकर जमा कर सकेंगे। विशेष अभियान का लाभ ऐसे युवा भी उठा सकते हैं, जो पहली बार मतदाता बनने के पात्र हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे अन्य पात्र नागरिक भी आवेदन कर सकेंगे।
फार्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया में मदद की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीना बहुगुणा ने बताया कि 3844 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। मतदाताओं से अपील है कि वे विशेष शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। इससे पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित नहीं रहेंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान का अधिकार प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को अभियान का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें