फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार तक सिमटी सपा

Tue, 01 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों के  बकाया भुगतान को केंद्र सरकार ने छह हजार करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की सपा सरकार फिर भी गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। इसी तरह लखनऊ की मेट्रो रेल केंद्र सरकार की देन है, लेकिन सपा सरकार इसे अपनी उपलब्धि साबित करने के लिए चारों ओर ढिढोरा पीट रही है।

मंगलवार को वे यहां ग्रीन फील्ड एकेडमी में सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निशक्तों के उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा सपा के शासनकाल में प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है।
विज्ञापन


थाने व सरकारी दफ्तर सपा के कार्यालय बन गए हैं। पीड़ित महिला के साथ पुलिस वाले ही दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर देते हैं। कोई पत्रकार यदि सरकार के काले कारनामे उजागर करता है, तो उसे जिंदा जला दिया जाता है।

यूपी में जंगलराज कायम है। यही वजह है, कि उद्योगपति यहां से अपना कारोबार छोड़कर भाग रहे हैं। वह बोले सपा बहू, ससुर व बेटे तक सिमट गई है। जबकि कांग्रेस मम्मी-बेटे तक ही बची है।

कहा कि पूरे देश की दशा व दिशा बदलने का काम किया जा रहा है। भाजपा का नारा ‘सबका साथ सबका विकास है’। महापौर ने कहा कि 2017 में यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

समारोह में मौजूद सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने कहा समाज में अपने को उपेक्षित महसूस करने वाले निशक्त समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभा को लखीमपुर के
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें